Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, स्कूलों में जिस तरह विद्यार्थी यूनिफार्म पहने अनुशासन में नजर आते हैं अब महाविद्यालय के विद्यार्थी भी बिना यूनिफार्म के महाविद्यालय में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। बुधवार को उन्हें इस बारे में समझाईश दी गई। वहीं महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी ड्रेस का सेंपल चस्पा कर सभी को यूनिफार्म के लिए निर्देशित कर दिया गया हैै।
दरअसल गत दिनों जनभागीदारी समिति की बैठक में यूनिफार्म को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद महाविद्यालय के विद्यार्थियों से भी चर्चा की गई थी। जिसके बाद यह तय किया गया था कि अब कॉलेज में भी विद्यार्थी यूनिफार्म में आना चाहिए। जिसके चलते सभी की मंजूरी के बाद यूनिफार्म लागू की गई थी। नवीन कॉलेज के महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. एसके तिवारी ने बताया कि सोमवार से सभी विद्यार्थी कॉलेज में यूनिफार्म पहनकर आएंगे। वहीं जो यूनिफार्म में नहीं आएगा उसे महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूनिफार्म का सेंपल नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दिया गया है जिसके अनुसार विद्यार्थी इसे खरीद सकते हैं।

कई बार हो चुके हैं विवाद

महाविद्यालय में बाहरी विद्यार्थियों के प्रवेश से कई बार परेशानी खड़ी हो चुकी है। कई बार बाहर के विद्यार्थियों के महाविद्यालय में प्रवेश करने के कारण विवाद हुए थे। जिसके बाद आईडी कार्ड जारी किए गए थे ताकि पता चल सके कि कौन महाविद्यालय का विद्यार्थी है और कोन नहीं। इसके बाद विवाद को जड़ से खत्म करने के लिए ड्रेस कोड को लेकर जनभागीदारी समिति में चर्चा की गई जिसे सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया गया ओर सोमवार से सभी विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है।