CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बीकेएसएन गवर्नमेंट कॉलेज शाजापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत शनिवार को महाविद्यालय में गाजर घास उन्मूलन एवं प्लास्टिक कचरा एकत्रीकरण कर्यक्रम कर स्वच्छता श्रमदान किया। स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत 17 सितंबर से हुई थी जिसके बाद से ही महाविद्यालय की रासेयो इकाई स्वच्छता की  गतिविधियां आयोजित कर रही है। इसी क्रम में कॉलेज स्टॉफ ने रासेयो स्वयंसेवकों के साथ गाजरघास उन्मूलन एवं एकल उपयोग प्लास्टिक पाउच, पॉलिथीन अन्य कचरे को एकत्रित किया। कार्यक्रम को करते हुए स्वयंसेवकों  ने रासेयो के गीत नव जवान आओ रे, नव जवान गाओ रे को गाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ वीपी मीणा ने कहा कि शिक्षा से जुड़े रहने के साथ ही स्वच्छता में महाविद्यालय परिवार के साथ श्रमदान करते हुए मन प्रफुल्लित हो रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में रासेयो प्रभारी दुष्यन्त यादव के साथ कॉलेज स्टॉफ के सभी सदस्य, रासेयो रासेयो इकाई दलनायक रविकुमार, हर्षिता पाटीदार, निकिता प्रजापति, लक्ष्मी पुष्पद, रीना पंवार,  शिवम् परिहार, रासेयो मीडिया प्रभारी पवनपुरी सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद थे।