कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर बने शिक्षक
छात्र-छात्राओं को बताए पढ़ाई के सरल तरीके, जीवन जीने की कला भी सिखाई
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास नरसिंहगढ़ और पीएम श्री विद्यालय नरसिंहगढ़ के अलावा पीएम श्री विद्यालय मगरोन पहुंचे। उन्होंने नरसिंहगढ़ में छात्रों से कक्षा में चल रहे अध्यापन कार्य में पहुंचकर छात्रों से प्रश्न किया, उनकी बातें सुनी और अध्ययन के बेहतर तरीके किस तरह से अध्ययन किया जाए, जो उनके लिए बेहतर होगा, पढ़ाई के अच्छे टिप्स भी उन्होंने दिए। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने छात्रों से प्रश्न किये और उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए, उनका उत्साहवर्धन किया।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज अपने भ्रमण की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास नरसिंहगढ़ से की। उन्होंने छात्रावास के कक्षों में पहुंचकर अवलोकन किया और यहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही परिसर में वार्डन से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने यहां पर शिक्षकों और वार्डन की संयुक्त बैठक लेकर उनकी बातें और समस्याएं सुनी तथा बेहतर व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा निर्देश दिए।