CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, अपने प्रतिदिन भ्रमण की श्रृंखला में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज शासकीय ई एफ ए जे पी बी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह में आकस्मिक रूप से पहुँचे। कलेक्टर ने छात्रों को दिये जा रहे मध्यान भोजन को चखा। उन्होंने यहां छात्रों को पढ़ाई के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कलेक्टर  ने एलकेजी और यूकेजी की कक्षाओं का भ्रमण भी किया। यहां छात्राओं ने बहुत ही सुंदर कविता सुनाई जिस पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने छात्राओं की कॉपी चैकिंग का भी अवलोकन किया।

इस दौरान कलेक्टर  ने कक्षा आठवीं की कक्षा का भ्रमण किया। छात्राओं ने कलेक्टर से सवाल पूछे जिनमें पुलिस अधिकारी, कलेक्टर, आर्मी, डॉक्टर आदि कैसे बना जा सकता हैं, प्रमुखता से सवाल रहे। जिस पर कलेक्टर  ने बताया कि कैसे तैयारी की जाना है और उसकी प्रोसीजर क्या हैं।
इस अवसर पर जिले की एकमात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का कलेक्टर ने भ्रमण कर भूरी-भूरी प्रशंसा की। इसके साथ ही विद्यालय की प्रमुख हस्तलिखित पत्रिकाओं का अवलोकन किया।