CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जबेरा  एरिया की आशा कार्यकर्त्ता द्वारा मरीज से पैसे मांगे जाने की शिकायत एवं व्यवहार अच्छा नहीं किये जाने की मंशा को लेकर सीएमएचओ और सिविल सर्जन को जाँच के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा है दोषी पाये जाने पर तत्काल सेवा से पृथक किया जाये।
कलेक्टर  ने कहा जबेरा से एक आशा कार्यकर्ता दो चीजों की शिकायत की थी, पहला कि उनके मरीज से पैसे मांगे गए, दूसरी शिकायत की थी कि उनके साथ व्यवहार भी अच्छा नहीं किया गया। उनकी पूरी बात सुनी उसके बाद सी.एम.एच.ओ. और सिविल सर्जन को जांच के आदेश दिए हैं, और कहा है कि यदि दोषी पाए जाते हैं, तो तत्काल नौकरी से हटाया जाए, क्योंकि यह बिल्कुल बर्दाश्त के बाहर है कि यहां कोई पैसे मांगे।
उन्होंने कहा जहां तक बिहेवियर का प्रश्न है उसके लिए निर्देशित किया है कि जल्द पूरे स्टाफ की चाहे वे नर्सिंग स्टाफ हो, वार्ड बॉय हो, आया हो, चाहे कोई भी हो जितना स्टाफ है, इनको बिहेविरल प्रैक्टिस की ट्रेनिंग करना बहुत जरूरी है, आगे चलकर दो से तीन दिन का एक ट्रेनिंग सेशन रखवाएंगे, वह ट्रेनिंग सेशन इस तरह के होते हैं, कि वह केवल किताबी ट्रेनिंग सेशन नहीं होते हैं, उसमें आदमी के व्यवहार में परिवर्तन आ जाता है। सभी की हम ट्रेनिंग करायेंगे।
उन्होंने कहा बिहेवियर का चेंज थोड़ी लंबी प्रक्रिया है, ट्रेनिंग बहुत अच्छी हो जाए। यदि लोग गड़बड़ कर रहे हैं,  उनके खिलाफ बहुत शक्ति से कार्रवाई की जाएगी।