CURATED BY – HEMANT KUMAR RAJAK | CITYCHIEFNEWS

सिवनी, कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने बुधवार 1 जनवरी को घंसौर विकासखण्ड के विभिन्न स्कूलों एवं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर सुश्री जैन ने सीएम राइस स्कूल घंसौर  का निरीक्षण करते हुए स्कूल की साफ- सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त कर प्राचार्य को सफाई कराने के निर्देश दिये हैं। इसी तरह स्कूल भवन निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधार कार्यो के लिए निर्माण एजेंसी को दिये हैं। कलेक्टर सुश्री जैन ने स्कूल भूमि का सीमांकन करने के निर्देश भी राजस्व अधिकारियों को दिये हैं।
कलेक्टर सुश्री जैन ने केदारपुर एवं झिंझरई उपार्जन केंद्र का भी निरीक्षण कर पंजीकृत किसानों से आज तक हुई खरीदी एवं भुगतान के सम्बंध में केंद्र प्रभारी से जानकारी ली। उन्होंने उपार्जित धान के त्वरित उठाव के निर्देश अधिकारियो के दिये। इसके अतिरिक्त आकस्मिक बारिश की सम्भावना को ध्यान जरूरी व्यवस्था के लिये निर्देशित किया।
कलेक्टर सुश्री जैन ने जल निगम के अधिकारियों को झुरकी समूह नलजल योजना के प्रत्येक ग्राम में पेयजल की व्यवस्थित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये हैं। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री नवजीवन विजय, एसडीएम श्री बिसन सिंह सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही।