CURATED BY – VIVEK KUMAR MISHRA | CITYCHIEFNEWS

सतना, मैहर जनवरी 2024/मैहर जिले का प्रथम जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह देवी जी रोड पर वन विभाग के सामने पर्यटक सूचना केंद्र बंधा बैरियर वन विभाग के सामने के ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा मैहर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक लेकर 26 जनवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए और विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे इस मौके पर जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे से ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ होगा कार्यक्रम में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीटी प्रदर्शन, पुरस्कार वितरण एवं झांकी प्रदर्शन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए इस मौके पर एसडीम सुरेश जादव, आरती यादव, डॉ आरती सिंह भी उपस्थित रहे मैहर कलेक्टर ने अमरपाटन और रामनगर उपखंड में जनपद स्तरीय, ग्राम स्तरीय एवं नगरीय निकाय स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन के संबंध में जानकारी लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए