CURATED BY – YASHPAL SINGH JAT | CITYCHIEFNEWS

अनूपपुर, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत वर्तमान में संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि जिले में निर्माणाधीन नहरों की बेहतर मॉनिटरिंग किया जाए। नहरों का निर्माण आधुनिकता के अनुसार इंजीनियरिंग पद्धति से कराया जाए, जिससे भविष्य में किसी प्रकार के परेशानियों का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिले में ऐसे भी नहरे हैं, जिनके जल का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है, ऐसे नहरों की लिस्टिंग की जाए तथा एक सप्ताह के भीतर कलेक्टर कार्यालय में प्रेषित किया जाए, जिससे नवीन कार्य योजना बनाकर लोगों तक जल की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से निर्माणाधीन जलाशयों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जिले में आठ जलाशय पिपरिया जलाशय, गोहरारी डायवर्सन योजना, दमेहडी जलाशय योजना, झिलमिल जलाशय योजना, समरार जलाशय योजना, सिंगापुर डायवर्सन योजना, बकान जलाशय योजना एवं सीतापुर लिफ्ट इरीगेशन कंपलेक्स का कार्य किया जा रहा है, जिस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तायुक्त समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए।
 बैठक में कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग श्री के.पी. कड़ियाम, अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग श्री जे.एल. नंदा एवं ए.के. परस्ते सहित जल संसाधन विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।