Madhya Pradesh
कलेक्टर मैहर ने की अपील
बरसात के मौसम में पेड़ो के नीचे पशुओं को नहीं रखे
CURATED BY – SHREE NIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS
मैहर, बरसात के मौसम में गाज (तड़ित) गिरने से हो रही घटनाओं में पशुओं के जान माल की क्षति पर संवेदनशीलता बरतते हुए कलेक्टर मैहर श्रीमती रानी बाटड ने बरसात के समय पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की अपील जिले के नागरिकों से की है।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों जिले के अमरपाटन तहसील में गाज गिरने से पेड़ के नीचे खड़ी बकरियों के मरने की घटनाएं हुई हैं। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से कहा है कि वे मौसम विभाग की गाज गिरने के कारणों एवं उससे बचाव के लिए जारी एडवाइजरी का पालन करें। बरसात के मौसम में बारिश से बचने पेड़ों के नीचे स्वयं भी नहीं खड़े हों और अपने पालतू पशुओं को भी खड़ा नहीं करें। ताकि बारिश के मौसम में होने वाली जन और पशु क्षति को रोका जा सके।