CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिला सकहारी केन्द्रीय बैंक में उपस्थित सभी जनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा हमारा तो अस्तित्व ही हम सहकार भाव से मानते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि इस विभाग की बहुत अधिक अहमियत है बहुत महत्त्व है। आज मैं पहली बार इस परिसर में आया हूँ, मुझे बड़ी खुशी हुई। आप सभी को मैं एक बार फिर बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूँ और मैं आशा करता हूँ कि जिनके लिये यह विभाग है जो हमारे किसान भाई है, सहकारिता से जुड़ी समितियां है और जो उनके सदस्य है, उनके जीवन में हम कोई बदलाव ला सके। तो वाकई में हम सहकारिता के उद्देश्यों को पूरा कर पायेंगे। सहकारिता के 7 रंग होते हैं, इंद्रधनुष के भी 7 रंग होते हैं तो ये रंग आपके जीवन में खुशियां भरें और आपके माध्यम से लोगों के जीवन में खुशियां लाये, यही मेरी शुभकामनाएं है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में ध्वजारोहण उपरांत अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के महाप्रबंधक अनुपम खरे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।