CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने गत माह से टाइम लिमिट बैठक में कोई न कोई गतिविधि बैठक प्रारंभ होने के पूर्व रखने के निर्देश दिए है, जिसके तहत आई.टी.आई. के छात्रों ने एल.ई.डी. बल्ब बनाने की प्रक्रिया बताई और कहा कम लागत से अपना व्यवसाय प्रारंभ कर जीविकापार्जन का साधन पा सकते है।
शासकीय आईटीआई दमोह में अध्यनरत इलेक्ट्रीशियन सेकेण्ड ईयर के छात्र ताजुल मंसूरी ने बताया कार्यालय कलेक्टर के सभाकक्ष में आयोजित टीएल मीटिंग में हमने 9 वॉट का एलईडी बल्ब लाईव प्रजेंटेशन में बना कर दिखाया है। यह स्वरोजगार करने का एक बेहतरीन अवसर है। जब हम आईटीआई में जाते है तब हमें रोजगार तो मिलता ही है लेकिन हम खुद का भी कुछ कर सकते है, जिसका हमने सबसे अच्छा उदाहरण टीएल मीटिंग में 9 वॉट का एलईडी बल्ब बनाकर दिया है।
शासकीय आईटीआई दमोह के ट्रेनिंग ऑफीसर बहादुर सिंह ने बताया मैं आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय का प्रशिक्षण अधिकारी हूं। मैंने यहां पर छात्रों को 09 वॉट की एलईडी बनाने की ट्रेनिंग दी है। इनको बेसिक भी बताया की इसमें कौन-कौन सी चींजे लगती है जैसे- हाऊंसिंग, ड्राईवर और अन्य जानकारी बेसिक से दी है। जिससे ये छात्र कहीं पर भी अपना स्वरोजगार स्थापित कर एलईडी बल्ब बना सकते है। उन्होंने बताया इसमे 10 से 15 छात्र ट्रेन्ड हो चुके है, जो अपने घर पर ही एलईडी बल्ब बना सकते है। अभी यह रनिंग में सेकेण्ड ईयर के छात्र है, जब ये यहां से पास आऊट होंगे, तो ये अपने घर जाकर स्वरोजगार स्थापित कर सकते है।