समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिया निर्देश
नगरीय निकाय त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाएं
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, आगामी त्यौहारों को देखते हुए नगरीय निकाय सीसीटीवी लगाने की त्वरित कार्रवार्ई करें। उक्त निर्देश कलेक्टर ऋजु बाफना ने सोमवार को समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए। कलेक्टर बाफना ने नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवरात्रि पर्व के समापन पर प्रतिमा विसर्जन के लिए पहले से स्थान निर्धारित कर तैयारी रखें। इसी तरह नवरात्रि पर्व के दौरान लगने वाले पण्डालों में सुरक्षा की दृष्टि से आयोजकों के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और निगरानी रखें। त्यौहारों को देखते हुए तहसीलदार एवं पटवारी सहित अन्य अधिकारी मुख्यालय पर रहें। कलेक्टर ने कहा कि वर्षा समाप्ति की ओर है, अत: बहते हुए पानी को रोकने के लिए बोरी बंधान बनाने का वृहद स्तर पर अभियान चलाएं। साथ ही स्टॉप डेम्स एवं अन्य जल संरचनाओं के गेट लगवाना सुनिश्चित कराएं। जहां के गेट आदि खराब हो गए हैं वहां पानी रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए बोरी बंधान बनाएं। समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अति वृष्टि के कारण खरीफ फसलों को होने वाले नुकसान की जानकारी कृषि उपसंचालक से लेते हुए निर्देश दिए कि जहां-जहां फसलों के खराब होने की सूचना है, वहां के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित सभी सवालों और शिकायतों के लिए कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कॉल करने के लिए प्रोत्साहित करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में उर्वरकों की कमी नहीं आए, इसके लिए अभी से भण्डारण के लिए प्रयास करें। समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी के लिए कलेक्टर ने आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि किसानों को प्रेरित करें कि वे अपनी फसल का विक्रय मण्डी के माध्यम से ही करें। मुख्यमंत्री हेल्पलाईन के तहत प्राप्त शिकायतों में से चयनित शिकायतों की भी कलेक्टर ने समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को संतुष्टि के साथ शिकायतों के निराकरण करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परिवहन अधिकारी को कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विद्यालयों में लगी हुई कोई भी बस बिना फिटनेस एवं ड्राईवरों के पुलिस वेरिफिकेशन के बिना संचालित नहीं हो। सडक़ निर्माण ऐजेसियां अपनी-अपनी सडक़ों की मरम्मत का कार्य शुरू करें तथा विजिबिलिटी के लिए सडक़ों के किनारे लगी हुई झाडिय़ों को साफ कराएं। इस मौके पर कलेक्टर ने शाजापुर एवं शुजालपुर के चिकित्सालयों के मरीजों की रैफरल स्टेटस एवं उपचार की समीक्षा की।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड