जिला अस्पताल में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव का अचानक दौरा
गंदगी पर अधिकारियों को फटकार
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिला अस्पताल में आज अचानक कलेक्टर दिलीप कुमार यादव पहुंच गए और जिला अस्पताल के हर एक वार्ड और मरीजों से मुलाकात की वही उन्होंने जिला अस्पताल के अंदर गंदगी का अंबार देख जिला अस्पताल के अधिकारियों को फटकार भी लगाई वही मीडिया कर्मियों को देखते हुए उन्होंने मीडिया कर्मियों को कवरेज करने से भी रोक दिया और उनके पीछे आने से मना कर दिया।
मीडिया कर्मियों ने जब कलेक्टर प्रदीप कुमार यादव से पूछा गया की मीडिया कर्मियों को कवरेज करने से रोका क्यों गया तो उन्होंने मीडिया कर्मियों को जवाब देते हुए बताया वह चाह रहे थे की उनके साथ अन्य विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद थे और वे चाह रहे थे की भीड़ की वजह से मरीजों को समस्याओं का सामना न करना पड़े इस लिए मीडिया कर्मियों को साथ में चलने से मना किया गया था, वही उन्होंने ने यह भी बताया की वे जिला अस्पताल के सभी विभाग और मरीजों के वार्ड में भी भ्रमण किया जहा उन्होंने गंदगी का अंबार देखा और मरीजों को इससे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था जिस पर वह कार्यवाही करने की बात कही है। वही अधिकारियों को निर्देशित किया है जो भीनिस सफाई का ठेका लिया है उस पर कार्यवाही की जाए।