कलेक्टर ने आगनवाड़ी एवं स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, समाधान करने तत्काल संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज सुबह 8 बजे जिले के ग्राम बलारपुर पहुँचे और खेरा में बिखरी पड़ी ऐतिहासिक धरोहर मढ़ा का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की जल समस्या से अवगत कराने पर कलेक्टर ने जल निगम के अधिकारियों को तत्काल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। तदोपरांत कलेक्टर जनपद जबेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत झरौली के आगनवाड़ी केंद्र एवं स्कूल का निरीक्षण किया, जहां उन्हें व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली, उन्होंने छात्रों से चर्चा की और पढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया, उनकी नोट बुक देखी व पढ़ाई के टिप्स दिये। अपने भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम मुवार में राधा रमण जानकी मंदिर के प्राचीन ऐतेहासिक भवन का जायजा लिया।
उन्होंने झरौली में प्राचीन तालाब एवं मुआर में प्रसिद्व सिद्ध बाबा स्थल का जायजा लिया,जहां ग्रामीणों द्वारा पेड़ो की देखभाल की जानकारी लगने पर कलेक्टर ने ग्रामीणों की प्रशंसा की। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्या सुन उनका समाधान करने के लिए तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने बनवार में सड़क किनारे एवं खुले में माँस-मछली की दुकान खुलने की शिकायत मिलने पर अधिकारियों को तत्काल सड़क किनारे एवं खुले में खुलने वाली माँस-मछली की दुकाने हटाने निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा आज छितरा, झरौली और मुआर गांव का निरीक्षण किया है। इन तीनों जगह पर दमोह की जो ऐतिहासिक और पुरातत्व की संपदा है, उसका भी जायजा लिया है और साथ में आंगनवाड़ी भवन, स्कूल भवन और मध्यान्ह भोजन के किचन शेड इसके अलावा पुरानी प्राचीन बावड़िया, इन सभी का निरीक्षण भी किया ।
कलेक्टर ने कहा ग्रामीणजनों ने जो समस्याएं बताई है उसके लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए गए हैं, वे अगले एक-दो दिन में संबंधित जगहों पर जाएंगे चीजों को देखेंगे और समस्याओं का निराकरण करेंगे। उन्होंने कहा पुरातत्व की जो संपदा है उसकी जानकारी हासिल हुई है, जिससे उसके संरक्षण के लिए काम किया जायेगा। झरौली में एक पुरातत्व महत्व की मूर्ति है, उसे जिला संग्रहालय में ले जाकर रखा जायेगा, वह मूर्ति अगले एक-दो दिन के अंदर संग्रहालय में स्थापित हो जाएगी, ताकि वहां पर उसकी प्रॉपर देखरेख हो सके। उन्होंने बताया लगातार गांव की समस्याओं को हल करने के लिए निरंतर काम किये जा रहे हैं।