CURATED BY – VIVEK KUMAR MISHRA | CITYCHIEFNEWS

सतना, सतना कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा हमेशा अपने कार्यप्रणाली और कार्यकुशलता सहजता एवं बेहतर शिक्षाप्रणाली को लेकर जिला को विकास दृष्टिगत की ओर अग्रसर होने के साथउन्होंने कुछ ऐसा ही कार्य अपने लक्ष्मी स्वरूप बेटियों के जन्मदिवस पर भी किया कलेक्टर अनुराग वर्मा कि प्यारी बेटियों रायसा और मायरा ने अपना जन्मदिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सशक्त वाहिनी द्वारा संचालित प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग ले रही बालिकाओं के बीच मनाया बेटियों के जन्म दिवस के शुभअवसर पर कलेक्टर दम्पत्ति ने प्रतियोगी बालिकाओं की सुविधा के लिए शिक्षा प्रणाली को सशक्त बनाने हेतु ई लाईब्रेरी के संचालन हेतु दो सेट कम्प्यूटर और वाई फाई की सुविधा भेंट की एवं उनके बीच अपने बेटियों का जन्मदिवस मनाया साथ ही कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने समीप स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका को एमपीपीएससी 2019 की परीक्षा में उनकी बेटी नेहा प्रजापति के आबकारी उपनिरीक्षक के पद पर चयनित होने पर बधाई दी और सम्मानित किया इस मौके पर श्रीमती नेहा चौधरी वर्मा बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती राधा मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी अमर सिंह भी उपस्थित रहे.