CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कल्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने आज शाजापुर मुख्यालय के आदर्श, पिंक एवं महिला मतदान केंद्रो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान दलों से मतदान प्रतिशत की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मतदाताओं के निर्धारित परिचय पत्र को अच्छे से जांच कर ही मतदान कराए। इस दौरान मतदाताओं में मतदान के लिए काफी उत्साह था। मतदाताओं के साथ कलेक्टर श्री कन्याल ने फोटो भी खिंचवाई। कलेक्टर ने जिले के सभी मतदाताओं से मतदान करने का अनुरोध भी किया।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सपरिवार किया मतदान

विधानसभा निर्वाचन-2023 को स्वतंत्र, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाले कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल ने शाजापुर नगर स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 154 मार्केटिंग सोसायटी पश्चिमी भाग शाजापुर तथा पुलिस अधीक्षक श्री ‍यशपाल सिंह राजपूत ने मतदन केन्द्र क्रमांक 158 अनुविभागीय अधिकारी कृषि कार्यालय शाजापुर में सपरिवार मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई।