सीएम शिवराज सिंह का सैलाना दौरा
सैलाना नगर परिषद चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सीएम शिवराज
Curated by - RAGHVENDRA SINGH | CITYCHIEFNEWS
रतलाम, आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) रतलाम के सैलाना में नगर परिषद चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे है, रतलाम जिले में भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा में सीएम शिवराज शामिल हुए और यहां जनसभा को संबोधित करते हुए ये बात कही है।
सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि, बहुत दिनों के बाद सैलाना आया
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस भदोरिया, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, रतलाम सांसद सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहे। सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि, बहुत दिनों के बाद सैलाना आया। याद भी आ रही थी। चुनाव तो बहाना था मुझे मिलने आना था। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि, मैंने सैलाना के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी, 67 करोड़ रुपयों से विकास कार्य किये गये। स्ट्रीट लाइट से लेकर, सड़क निर्माण तक और पेयजल की व्यवस्था से लेकर पार्क के सौंदर्यीकरण तक में कोई कमी नहीं रहने दी ।
शिक्षा की गुणवत्ता ठीक करने के लिए हम नई योजना लाए हैं सीएम राइज स्कूल : CM
सीएम ने कहा कि, शिक्षा की गुणवत्ता ठीक करने के लिए हम नई योजना लाए हैं सीएम राइज स्कूल। इनको प्राइवेट स्कूल से बेहतर बनाएंगे, आसपास के गांव से ही बच्चों को आना हो तो बस लेने और छोड़ने जाएगी स्मार्ट क्लास और लैब होगी लाइब्रेरी होगी, खेल का मैदान होगा एमपी के सीएम ने कहा कि, हमने तय किया है कि चाहे शहरी या गांव का गरीब हो, उसे मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के अंतर्गत रहने की जमीन प्रदान कर भूखण्ड का मालिक बनायेंगे।
कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा
जनसभा में कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि, कांग्रेस की हालत तो यह हो गई है कि एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा। सीएम शिवराज ने कि, राहुल गांधी जी भले ही भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, लेकिन इस यात्रा में कांग्रेस छोड़ो यात्रा हो रही है। जगह-जगह लोग कांग्रेस छोड़ रहे है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड