CM भगवंत मान ने नवजात बेटी का किया नामकरण
जितना प्यारा है नन्ही परी का नाम उतना ही खूबसूरत है मतलब
चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर 26 मार्च को बेटी का जन्म हुआ. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करके दी थी. भगवंत मान ने कहा था कि भगवान ने मुझे एक बेटी का आशीर्वाद दिया है. मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं. बुधवार की रात को सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को अस्पताल में भर्ती किया गया था. अब सीएम भगवंत मान ने अपनी बिटिया रानी का प्यारा सा नाम भी रख दिया है. भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने अपनी नन्ही परी का नाम नियामत रखा है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार 29 मार्च को अपनी नवजात बच्ची को लेकर पहली बार अपने आवास पर पहुंचे. भगवंत मान की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर भी उनके साथ मौजूद थीं. भगवंत मान ने अपनी बेटी का नाम नियामत रखा है. नियामत का अर्थ धन-संपदा और ईश्वर की ओर से दिया गया वैभव होता है. भगवंत मान ने कहा, ‘बेटा-बेटी एक समान है. हमें बस भगवान से स्वस्थ बच्चे की कामना करनी चाहिए, फिर चाहे बेटा हो या बेटी दोनों की समान रूप से परवरिश करनी चाहिए. मैं अपनी बेटी को देखने भी काफी देर बाद गया था, क्योंकि मेरे जाने से सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के चलते अस्पताल में मरीजों को दिक्कत हो सकती थी, इसलिए मैं रात के वक्त अस्पताल गया था.’
2022 में हुई थी शादी
मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से 7 जुलाई 2022 को हुई थी. बेहद सामान्य और सादे समारोह में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. आनंद कारज चंडीगढ़ में हुए थे, जिसमें दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सहित पार्टी के कई मौजूद थे. सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं.
भगवंत मान ने खुद दी थी जानकारी
सीएम भगवंत मान ने नन्ही परी के आगमन की खबर खुद दी थी. इसके बाद बधाइयों का तांता लग गया था. अभी तक X पर उनके द्वारा किए गए पोस्ट को एक मिलियन से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. साथ ही डेढ़ हजार से ज्यादा लोग उनके पोस्ट री-पोस्ट कर चुके हैं. विशेष के साथ ही आमलोगों भी सीएम मान को बधाई दे रहे हैं. बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री की दूसरी शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से हुई है और पहली पत्नी से उनके दो बच्चे हैं. एक लड़का और एक लड़की, जो कि फिलहाल उनके साथ नहीं रहते हैं.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड