मध्य प्रदेश के भोपाल समेत 3 दर्जन शहरों में जमकर गरजेंगे बादल
10 मई से बारिश-आंधी पर जारी अलर्ट
मध्य प्रदेश के मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया है। एमपी में तीन दर्जन से अधिक शहरों में बारिश और आंधी पर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मो पर आ गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात मानें तो राजधानी भोपाल सहित टीकमगढ़, विदिशा, बालाघाट, नर्मदापुरम, रीवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, पन्ना,बैतूल, आदि शहरो में बारिश के साथ ही गरज-चमक और आंधी चल सकती है।
मध्य प्रदेश में आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने की वजह से बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेश के कई शहरों में बारिश का दौर जारी रहेगा जिसके लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश के बाद दिन और रात के तापमान में भी कमी आएगी।
एमपी का 10 मई से अगले 2 दिन तक यह है मौसम पूर्वानुमान
मध्य प्रदेश के कई शहरों में बारिश और आंधी का दौर अगले दो से तीन दिनों तक जारी रहेगा। बारिश की वजह से तापमान में भी कमी आएगी, जिसके बाद लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से काफी राहत मिलेगी।
एमपी की राजधानी भोपाल, मंदसौर, ग्वालियर,जबलपुर, विदिशा, इंदौर, सागर, रायसेन, उज्जैन, छिंदवाड़ा, खरगोन, पन्ना, देवास, दमोह, टीकमगढ़, रतलाम, सीहोर, रीवा, नीमच, सिवनी, खंडवा, सतना, राजगढ़ आदि शहरों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट
मौसम विभाग की बारिश और आंधी की चेतावनी के बाद पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। नदियों के किनारे रह रहे लोगों को विशेषतौर से सतर्क रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड