योग से नगरवासी हो रहे निरोग
नपा परिसर में हो रहा योग शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में शामिल हो रहे नगरवासी
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, स्वस्थ भारत सशक्त भारत की भावना को लेकर नई नगर पालिका परिसर शाजापुर में मप्र योग आयोग के बैनर तले नियमित योग कक्षा का संचालन जिला योग प्रभारी बीएल गोयल के निर्देशन में किया जा रहा है।
योगाचार्य गोपाल कुंभकार ने बताया कि पिछले लगभग 6 महीने से अधिक इस योग कक्षा के नियमित संचालन को हो चुके हैं। इस योग कक्षा से कई लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि यह शिविर सभी के लिए निःशुल्क है। योगाचार्य सत्यनारायण पाटीदार ने बताया कि हम शाजापुर के घर-घर जाकर योग का संदेश देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि नगर में पांच-पांच दिन के तीन योग शिविर अलग-अलग कॉलोनी में शिविर आयोजित किये जा चुके हैं। चौथे पांच दिवसीय योग शिविर की तैयारी भी शुरू हो चुकी हैं और हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक घर से एक व्यक्ति कम से कम नियमित योग कक्षा से जरूर जुड़े। क्योंकि अभी भी लोगों में योग प्राणायाम को लेकर जन जागृति की बहुत आवश्यकता है। योग आयोग परिवार ने सभी शहरवासियों से योग कक्षाओं में नियमित रूप से आने की अपील की है ताकि लोग स्वस्थ रहें।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड