नगर विधायक राजीव गुम्बर ने ढमोला नदी के सफाई कार्य का किया निरीक्षण
गुंबर ने कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, नगर विधायक राजीव गुम्बर ने आज ढमोला नदी पर चल रहे सफाई कार्यो का नगर निगम एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर आज सिंचाई विभाग द्वारा दो अतिरिक्त पोकलेन मशीन जेल चुंगी सेतिया बिहार एवं विश्वकर्मा चौक के पास ढमोला नदी में सिल्ट इत्यादि की सफाई के लिए लगाई गई। अभी तक नगर निगम द्वारा तीन पोकलेन मशीन और जेसीबी इत्यादि के द्वारा नदी में सफाई कार्य चल रहा था। विधायक राजीव गुम्बर ने पांवधोई नदी में चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि जो मलबा और कूड़ा इत्यादि निकल रहा है उसे तत्काल ट्रालियों के माध्यम से किनारो से हटवा कर किसी अन्य स्थान पर डलवाया जाए। जिससे पानी आने पर यह मलबा व कूड़ा दोबारा नदी में न जाए। विधायक राजीव गुम्बर ने अधिकारियों को इस बात के लिए भी चेताया कि वह प्रतिदिन इन क्षेत्रों में दौरा कर कार्य की समीक्षा करेंगे। इस दौरान पार्षद के के बत्रा, पार्षद बबलू तोमर, भाजपा महानगर महामंत्री योग चुघ, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कालड़ा, अक्षु, प्रदीप शर्मा, हरजीत नरूला, सुमित अरोड़ा, जसवीर मोगा, नगर निगम नगर से राजेश यादव, राजीव कुमार, आलोक श्रीवास्तव, सिंचाई विभाग के ए ई राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।