CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, विटामिन ए सम्पूर्ण अभियान का शुभारंभ ज़िला महिला अस्पताल में नगर विधायक राजीव गुम्बर और सीएमओ डा. संजीव मांगलिक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। अभियान के दौरान पूरे माह में क़रीब पांच लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर सीएमओ डॉक्टर संजीव मांगलिक, सीएमएस डॉक्टर रामानंद, सीएमएस डॉक्टर इंद्रा सिंह सहित सीनियर डॉक्टर व मैनेजर ईशा कश्यप मौजूद रहे।