CURATED BY – ADITYA DWIVEDI | CITYCHIEFNEWS

भिंड, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार, भिंड जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में किसानों की आर्थिक परेशानियों, फसलों के भाव, बिजली दरों में बेहताशा वृद्धि, महिलाओं,बालिकाओं पर दुराचार, खस्ताहाल सड़के,आजा,अजजा,
अल्पसंख्यक वर्गों पर अत्याचार, शासकीय अस्पताल में व्यवस्थाओं व स्थानीय मुद्दों को लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा गोल मार्केट पर विशाल धरना प्रदर्शन किया धरना प्रदर्शन के बाद तहसीलदार भिंड को ज्ञापन भी सोपा गया.
उक्त कार्यक्रम में बोलते हुए शहर जिला अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा भिंड जिले में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद बीज नहीं मिल रही है खाद बीज की कालाबाजारी हो रही है जिससे किसान आर्थिक रूप से परेशान है भारी वर्षा के कारण दलहन की फासले खराब हो गई है और सरकार द्वारा किसानों की फसलों को 10 वर्ष पुरानी भाव में आज भी खरीद रही है और किसानों को भारी भरकम बिल दिए जा रहे हैं और बिल न जमा करने पर उनके मीटर काटने से लेकर उनकी मोटर पंप तक जप्त करने की कार्रवाई की जा रही है जो कि न्याय संगत नहीं है
धरना प्रदर्शन में बोलते हुए नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा की मध्य प्रदेश में सड़के खस्ता हाल हालत में है जो कि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है जिससे कई लोगों की जान जा रही है और मरम्मत में करोड़ों का भ्रष्टाचार हो रहा है मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत भी बहुत खराब है महिलाओं और बालिकाओं से दुराचार के मामले बढ़ रही है बलात्कार और यौन शोषण में मध्य प्रदेश नंबर वन पर है दूसरी ओर मध्य प्रदेश सरकार द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर लोगो के घरों को बुलडोजर से तोड़ रही है
धरना प्रदर्शन को प्रमुख रूप से डॉ राधेश्याम शर्मा संतोष त्रिपाठी बाबा भगवान दास सेथिया रेखा भदौरिया रामहर्ष सिंह कुशवाह संदीप मिश्रा राम अवतार भदोरिया बलराम जाटव दर्शन सिंह तोमर प्रमोद दीक्षित कुलदीप भारद्वाज हिम्मत सिंह हरिऔध शंकर जैन राहुल सिंह कुशवाह मोहम्मद इरफान गामू राजवीर खन्ना आनंद शाक्य वकील खान रामरतन यादव गजेंद्र यादव संजय यादव स्मिता शर्मा विक्रम सिंह राजावत राजू लोधी संजीव बरुआ अनीस कुरैशी सूरजपाल सिंह प्रदीप भदोरिया अजय शर्मा सुरेंद्र सिंह सेंगर विनोद जाटव वीर प्रकाश श्रीवास्तव सीमा शर्मा अनिरुद्ध त्रिपाठी गोविंद राजावत सुनीता दोहरे  मनोज जैन मामा रागनी चौहान पिंटू शर्मा सत्येंद्र सिंह भदोरिया वीरेंद्र यादव आदि कांग्रेस जन शामिल हुए