अनुपपुर में सिटी चीफ की खबर का हुआ असर
आर के मेडिकल में ड्रग इंस्पेक्टर ने मारी रेड
CURATED BY – YASHPAL SINGH JAT | CITYCHIEFNEWS
अनुपपुर, अनुपपुर जैतहरी जनपद पंचायत के पास स्थित आर के मेडिकल की मेडिकल की आड़ में अवैध क्लिनिक संचालित करने की खबर को सिटी चीफ अनुपपुर ब्यूरो यशपाल जाट द्वारा प्रमुखता से सिटी चीफ में चलाए जाने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अवधिया के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार जी के द्वारा आर के मेडिकल स्टोर पर रेड की गई जिसमे मेडिकल में अवैध क्लिनिक संचालित होने सहित अन्य कमियां पाई गई जिसका प्रमोद कुमार जी द्वारा कागजी कार्यवाही कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अवधिया जी के ओर प्रेसित कर दिया गया है , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अवधिया जी का अमलाई गैस रिसाव के बचाव कार्य में वेस्तता के कारण अभी कार्यवाही आगे नहीं हो पाई जल्द ही आगे की कार्यवाही पूरी कर आरके मेडिकल पर कार्यवाही की जाएगी। आगे भी इसी तरह गलत कार्यों की जानकारी सिटी चीफ अनुपपुर द्वारा आप आमजन एवम जिम्मेदार अधिकारी के कान तक पहुंचाती रहेगी।