न्यू लिटिल फ्लॉवर स्कूल कोठी के बच्चों ने फिर मारी बाजी रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
कोठी मे टॉप किया क्षात्रों ने सबसे ज्यादा रहा रिजल्ट प्रतिशत
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, कोठी के न्यू लिटिल फ्लॉवर स्कूल के बच्चों ने कक्षा पांचवी एवं आठवीं के रिजल्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना अपने माता-पिता एवं अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है विद्यालय की डायरेक्टर पूजा सिंह ने बताया कि विद्यालय की कक्षा पांचवी के छात्र ध्रुव सिंह पिता राकेश सिंह निवासी दुदुआर ने अपनी कक्षा में 85. 3% अंक लाकर सर्वोच्च स्थान हासिल किया है वही कक्षा 8 की छात्रा वैष्णवी मिश्रा पिता उमेश मिश्रा निवासी कुसियरा ने 90.6% अंक के साथ सर्वोच्च स्थान हासिल किया है और अपना अपने माता-पिता सहित विद्यालय क नाम को गौरवांवित किया है इसके साथ-साथ अन्य छात्र-छात्राओं ने भी बेहतर अंक प्राप्त किए हैं विद्यालय की प्राचार्य रश्मि त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों की अथक परिश्रम मेहनत लगन एवं विद्यालय की नियमित देखरेख एवं स्कूल के टीचरों की कड़ी मेहनत की वजह से विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है हमारा प्रयास है कि यह प्रदर्शन लगातार और उच्च स्तर पर पहुंचे जिससे विद्यालय के छात्र होनहार होकर अपना एवं अपने देश का नाम रोशन करें जो विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य है उनकी प्रतिभा की छानबीन कर उनको निखारना विद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है.