पर्यावरण संरक्षण को बनाए रखने के लिए बच्चों ने किया शीड वॉल का निर्माण
शीड वॉल निर्माण कराकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, शासकीय माध्यमिक शाला सतौआ के प्रधान पाठक द्वारा विद्यालय में नवाचार और पर्यावरण संरक्षण को बनाए रखने के लिए बच्चों से शीड वॉल निर्माण कारण कराये।
जिला कलेक्टर सुधीर कोचर के द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन और मध्यप्रदेश प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था धरातल जनकल्याण विकास समिति द्वारा विद्यालय में शिक्षक मोहन सिंह द्वारा बच्चों के साथ बैठकर शीड वॉल निर्माण कराये जिससे बच्चों को भी बहुत आंनद आया साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी एक सराहनीय कार्य किया गया। जैसा की अभी बारिस का मौसम चल रहा है और ऐ जैविक बीज गेंद मिट्टी मे गिरने या फेकने से पौधों का निर्माण कराने की एक अच्छी तकनीक है बच्चों को इस तकनीक के बारे मे समझाया गया और जो फल हम खाकर उनकी गूठीलियां और बीज यहाँ वहां फेक देते हैं उन्हें एकत्रित करके सूखा कर बरसात के मौसम मे शीड वॉल बनाकर इनका उपयोग पर्यावरण संरक्षण के लिए कर सकते हैं।इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के परामर्शदाता दिलीप कुमार पटेल, अटल भूजल योजना के आई ई सी एक्स्पर्ट विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे.