Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री उधम कालि योजना नागरिकों को अपना नवीन व्यवसाय स्थापित करने तथा व्यवसाय का विस्तार करने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने में भी मददगार साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से नागरिकों को ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर कुक्षी तहसील के ग्राम निसरपुर पवन धनगर ने भी अपने व्यवसाय को बढ़ाया है। श्री धनगर दुग्ध डेरी निर्माण का व्यवसाय करते हैं, उन्हें व्यवसाय को बढ़ाने के लिए लोक की आवश्यकता थी। उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धार से सम्पर्क किया, तो उन्हें मुख्यमंत्री उद्यम कांति योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिससे श्री धनगर ने इस योजना के जरिये 7.50 लाख रूपए का लोन लिया गया। जिससे उन्होंने दुग्ध डेरी व्यवसाय को आगे बढ़ानेक के लिए मशीन एवं अन्य उपकरण खरीदे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में पहले से कापी सुधार हुआ। साथ ही उन्होंने 2 अन्य लोगों को रोजगार देने में भसी समक्ष हुऐ। इसके लिए श्री धनगर ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से आभार व्यक्त किया।