नवीन व्यवसाय स्थापित करने और व्यवसाय का विस्तार करने में लाभदायक है मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर सलमान मंसूरी ने किया अपने व्यवसाय में विस्तार
Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार, प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना नागरिकों को अपना नवीन व्यवसाय स्थापित करने तथा व्यवसाय का विस्तार करने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने में भी मददगार साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से नागरिकों को ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर कुक्षी तहसील के निसरपुर निवासी सलमान मंसूरी पिता मेहरबान मंसूरी ने भी अपने व्यवसाय में विस्तार किया है। श्री मंसूरी जिम चलाकर अपना व्यवसाय करते है। श्री मंसूरी बताते है कि उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से ऋण योजना के संबंध में जानकारी मिली, तो उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी क्रांति योजना में आवेदन किया, जिसके जरिये उन्हें मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा निसरपुर से आवश्यकतानुसार लोन प्राप्त हुआ। जिससे उन्होंने जिस के व्यवसाय का बढ़ाया। श्री मंसूरी ने बताया कि इसस मुझे अच्छा लाभ मिलने लगा है। इसके लिए श्री मंसूरी ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना चलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से आभार प्रकट किया।