लाड़ली बहना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, किसान कल्याण योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया राशि का अंतरण
देवास जिले के सोनकच्छ में आयोजित मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखने एवं सुनने जिले में की गई थी व्यवस्था
CURATED BY – SUSHIL SONI | CITYCHIEFNEWS
अनूपपुर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले के सोनकच्छ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाडली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि तथा किसान कल्याण योजना के हितग्राहियों को अनुदान राशि का हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। इस कार्यक्रम को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष सहित जिले के जनपद व नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में देखने एवं सुनने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगणों के साथ ही बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।
जिला स्तर पर एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती वाल्मीकि राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग श्रीमतीमंजूषा शर्मा, लाडली बहनें एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राही उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जी ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अनूपपुर जिले के 01 लाख 27 हजार 404 लाड़ली बहनों के खातों में 15 करोड 39 लाख 58 हजार 200 राशि तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत जिले के 82713 किसानो के खातों में 16 करोड 54 लाख 26 हजार की राशि का एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत जिले के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित की।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड