CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सतना, चित्रकूट में जियोपार्क स्थापना कार्यशाला और प्रदेश की लाडली बहनों को रक्षा बंधन पर्व के लिए 250/- रु की उपहार राशि देने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार एक अगस्त को चित्रकूट पहुंचे। चित्रकूट उद्यमिता विद्यापीठ स्थित विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा बहनों के लिए गाना फूलों का तारों का ये ही कहना है,एक हजारों मे मेरी बहना है गाते हुए अपना उद्बोधन शुरु किया गया। रक्षा बंधन को पावन पवित्र त्योहार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार हमारे जीवन में प्रेम और विश्वास लाते हैं। सरकार ने तय किया है कि प्रदेश भर में आज से 10 तारीख तक प्रत्येक जनप्रतिनिधि अपनी बहनों के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाएंगे। रक्षा बंधन पर्व भाई बहन का अदभुद पर्व और सभी त्योहारों का राजा है।पर्व को मनाने के लिए सभी बहनों को 250/- रु दिए गए हैं। इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर के लिए बहनों को 450/- रु की राशि प्रदान की जाएगी। सरकार सभी पर्वों और त्योहारों को सामाज के साथ मिलकर मनाना चाहती है।इस अवसर पर मैं सभी बहनों को रक्षा बंधन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, साथ ही चित्रकूट में हो रही सभी वसूली को बंद करने का निर्देश मंच से ही दिया वही लाडली बहनों द्वारा मुख्यमंत्री को एक बड़ी राखी उपहार स्वरुप भेंट की गई।
चित्रकूट में जियोपार्क स्थापना हेतु कार्यशाला का भव्य शुभारंभ: जियोपार्क बनने से होगा क्षेत्र का विकास: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 
चित्रकूट, 1 अगस्त 2024: चित्रकूट में संभावित जियोपार्क की स्थापना के लिए एक महत्त्वपूर्ण फील्ड कार्यशाला एवं सामूहिक चर्चा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दीनदयाल शोध संस्थान, चित्रकूट के सहयोग से द सोसाइटी ऑफ अर्थ साइंटिस्ट्स, आईआईटी-कानपुर, और भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य चित्रकूट में जियोपार्क की स्थापना की संभावनाओं पर चर्चा करना और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र दोपहर 1:30 बजे विवेकानंद सभागार, उद्यमिता परिसर में आयोजित किया गया। इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सिंह ने शिरकत की और दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह का संचालन डॉ. सतीश त्रिपाठी, सचिव, सोसाइटी ऑफ अर्थ साइंटिस्ट्स द्वारा किया गया।
आज के इस कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष माननीय नरेंद्र सिंह तोमर जी, प्रतिमा बागरी पंचायत एवं न्याय मंत्री, सतना सांसद गणेश सिंह जी, जिले के अनेकों विधायक सामाजिक संगठन के लोग तथा हजारों की तादाद में माताएं एवं बहने उपस्थित थी.