मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चला यातयात पुलिस की कार्रवाई
54 पटाखा साइलेंसर जब्त कर बीच सड़क पर कुचलकर किए गए नष्ट
खंडवा, खंडवा में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 तेज आवाज वाले (पटाखा) साइलेंसरों को जब्त कर नष्ट कर दिया। नगर निगम कार्यालय के सामने जब्त करीब ढाई लाख रुपए कीमत के साइलेंसरों को सड़क पर बिछाकर रोड रोलर से कुचल दिया गया। कार्रवाई देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
यातायात पुलिस के अनुसार, ये मॉडिफाइड साइलेंसर ध्वनि प्रदूषण फैलाने के साथ-साथ आम लोगों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रहे थे। तेज आवाज के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। डीएसपी ट्रैफिक अनिल राय ने बताया कि अभियान के दौरान 54 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए, जिन्हें रोड रोलर से नष्ट किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई वाहन चालक बुलेट या अन्य वाहन में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर या प्रेशर हॉर्न का उपयोग करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ साइलेंसर भी जब्त कर नष्ट कर दिया जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड