लोक अदालत प्रचार वाहन को प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी
14 सितंबर को राजीनामा योग्य मामले होंगे निराकृत पक्षकारों से की लाभ लेने की अपील
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर। जिला न्यायालय में आगामी 14 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर शुक्रवार को प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष ललित किशोर ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि पक्षकार न्यायालयीन लंबी प्रक्रिया से बचने नेशनल लोक अदालत में सहमति बनाकर पक्ष रखें। उनके प्रकरणों का निराकरण होगा। उन्होने जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया वे राजीनामें योग्य मामलों में पक्षकारों को जागरूक करें। नेशनल लोक अदालत में शामिल होने प्रेरित करें। प्रधान जिला न्यायधीश ने बताया कि 14 सितंबर 2024 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में अधिकाधिक राजीनामें योग्य प्रकरणों की सुनवाई होगी। अधिवक्ताओं से अपेक्षा जताई कि वह अपने वह अपने पक्षकारों को लोक अदालत के लाभ के बारे में बताएं। सिविल, आपराधिक, चैक बाउंस, मोटर दुर्घटना क्लेम, विद्युत, पारिवारिक विवाद, श्रम, सहकारिता और अन्य प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामा के आधार पर अदालत में किया जाएगा। इस दौरान बैंक लोन बकाया, विद्युत बिल बकाया, नगरपालिका के जलकर और संपत्ति कर पर दी जा रही नियमानुसार छूट का लाभ भी पक्षकारों को मिलेगा। प्रचार वाहन को रवाना करते समय विशेष न्यायाधीश शाजापुर मोहम्मद अजहर, नीतूकान्ता वर्मा, मुकेश रावत, दिनेश कुमार नोटिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिराज अली, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनयना श्रीवास्तव, व्यवहार न्यायाधीश आदिल अहमद खान, डॉ स्वाती चौहान, सतीश कुमार शुक्ला, फारूक अहमद सिद्दीकी आदि उपस्थित थे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड