CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, पंजाब नेशनल बैंक, मण्डल कार्यालय, सहारनपुर द्वारा जनपद में स्वयं सहायता समूह केंद्रित कृषि प्रसार कार्यक्रम 2025 का आयोजन रॉयल ग्रीन्स रीज़ॉर्ट, दिल्ली रोड, सहारनपुर में किया गया। 
जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पीएनबी के सहायक महाप्रबंधक नीलेश डोशी ने सूचित किया कि इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु स्वयं सहायता समूह क्रेडिट लिंकेज, एआईएफ़ (AIF) व पीएमएफ़एमई (PMFME) केंद्रित ऋण योजनाएं थीं। इस कार्यक्रम में 258 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 5 करोड़ 70 लाख का ऋण चेक वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया एवं उक्त विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के प्रधान कार्यालय से विशेष अतिथि उप महाप्रबंधक  मृत्युंजय कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार इंदरपाल सिंह व उनके विभाग के सभी कर्मचारी, जिला उद्यान अधिकारी रामपाल सिंह, डीडीएम नाबार्ड शाद बीन अफ़रोज़, एलडीएम सहारनपुर प्रवीण जमुआर के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।