CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, जनपद पंचायत अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बम्हनी में 5 नवम्बर दिन मंगलवार को चौथी मंडई का आयोजन हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी किया जाना है,साथ ही मंडई को सफल बनाने हेतु पुर्व में ग्रामीणों कि बैठक का आयोजन कर समीति का गठन किया गया है।
          
प्रेस को संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए हुए समीति सचिव डां.ललित लानगे व ग्राम सरपंच बी आर ढबाले ने बताया कि चौथी मंडई के शुभ अवसर पर ग्रामीणों के मनोरंजन हेतु रात्रि कालीन प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ तुलसीपुर राजनांदगांव का सुप्रसिद्ध "स्वर-धारा " के कलाकार अपनी प्रस्तुति ग्रामीणों के समक्ष रखेंगे जिसमें गायक देवानंद वर्मा, धनंजय साहू, विष्णु कश्यप वहीं गायिका में आरती साहू,डांली देशमुख व कार्यक्रम संचालक विष्णु कश्यप तथा संगीत में जिनेन्द्र साहू बांसुरी भोलाराम तबला तेजा साहू,पेड दानेश्वर साहू वहीं उद्घोषिका श्रीमती प्रेमा जी,उद्घोष धनंजय साहू दौना प्रमुख रूप से रहेंगे।
 
वहीं मंडई कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समीति का गठन किया गया है जिसमें प्रमुख रूप से चैतराम अंगुरे अध्यक्ष,डी सी ढबाले उपाध्यक्ष,फागूराम बाहेश्वर कोषाध्यक्ष,डॉ ललित लानगे सचिव व बसंत सोनबिरसे सहसचिव वहीं सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक बंधु में अशोक पंचबुध्दे,तुलाराम मारवाड़े, युवराज अगुरे,भोजराज ढबाले, लोकराम लुटे,मोहन मर्सकोले,दीपक लानगे,कपील ढबाले,अरुण भोयर, दुर्योधन गजामे,मनीराम तुमसरे,गज्जानंद दौने, अशोक गाढ़ेश्वर,वाय के सहारे, श्रीराम तुमसरे,निरज पंचेश्वर,बबन लुटे, उमाशंकर बाहेश्वर,राजेश मानेश्वर,नरबद समनपुरे, लक्ष्मण वैघ, ओमकार हरिनखेड़े,दशरथ पंचेश्वर,उमेश अंगुरे,गगन अंगुरे,मेखराम अंगुरे एवं फागूराम तुमसरे सहित अन्य सभी लोग शामिल हैं।