Curated by – RAHUL RAIKWAR | CITYCHIEFNEWS

छतरपुर, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी दलवीर सिंह मार्को के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा दौरान वाहन चेकिंग  बिना नंबर प्लेट वाहन, नंबर प्लेट के ऊपर राजनीतिक पार्टियों/ संघटन के नाम व पद , बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालक एवं बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चालकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध शीघ्र वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मोटरयान मे अनाधिकृत रूप से सर्च लाइट, सायरन/हूटर इत्यादि हटवाकर उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों, शासन द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत मोडिफाइड वाहन, साइलेंसर , लाइट लगवाए इत्यादि वाहन चालकों के विरुद्ध एवं ब्रेथ एनालाइजर से चेक कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा आज दिनांक 14/10/2023 को अभी तक 74 चालान काटकर ₹ 28800 सम्मन शुल्क शासन के खाते में जमा किए गए। 74 चालान में से 21 चालान रजि. नंबर प्लेट के अभाव या खाली नंबर प्लेट या शासन द्वारा निर्धारित रंग एवं आकार के अनुसार ना पाए जाने पर काटे गए हैं।