Uttar Pradesh
मेले के सेवादारों को भेंट किए गए सम्मान पत्र
प्रबंधक पंडित विकास उपाध्याय, अध्यक्ष गौरव उपाध्याय रहे मौजूद
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, देवबंद के विख्यात सिद्धपीठ माँ श्री त्रिपुर बाला सुन्दरी मंदिर सेवा ट्रस्ट रजि. की ओर से मेले के सेवादारों को समान पत्र भेंट किया गया। इस दौरान प्रबंधक पंडित विकास उपाध्याय, अध्यक्ष गौरव उपाध्याय मौजूद रहे। पंडित विकास उपाध्याय ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां का भव्य मेला संपन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लाखों श्रद्धालुओं ने मां भगवती के सिद्धपीठ पहुंचकर प्रसाद चढाया और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान शासन-प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग रहा