एमपी के धार में मनाई गई
आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती
Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड तिरला के द्वारा आदिगुरु शंकराचार्य जी की जयंती जनपद पंचायत तिरला के सभागृह में मनाई गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ शिक्षक श्री श्रीकांत द्विवेदी, थाना प्रभारी तिरला श्री जयराम सोलंकी , जनपद पंचायत तिरला सीईओ सुश्री जिम्मी बाहेती, जनपद अध्यक्ष श्री सीताराम सिंगार, जनपद सदस्य खेमराजजी लववंशी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि इंदरलालजी पटेल। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा शंकराचार्य जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। स्वागत भाषण श्री विकास जाट अध्यक्ष नवांकुर संस्था के द्वारा दिया गया। परामर्शदाता डॉक्टर सुरेखा सिसोदिया के द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। परामर्शदाता धर्मेंद्र सिंह राठौर के द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड तिरला के संगठन एवं किए जा रहे सामाजिक विकास कार्यक्रमों के बारे में अतिथियों को परिचय करवाया गया। जनपद सीईओ के द्वारा आदिगुरु द्वारा स्थापित चार मठों की जानकारी दी गई एवं चार धाम यात्रा के महत्व को समझाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि चार धाम यात्रा इन चार मठों से होकर पूर्ण होती है। अगले वक्ता के रूप में मुख्य अतिथि श्री श्रीकांत द्विवेदी ने आदि गुरु शंकराचार्य जी के जीवन से संबंधित संक्षिप्त कथा को माध्यम बनाकर उनके जीवन से प्रेरित होने का संदेश दिया। श्री द्विवेदी जी ने बड़े ही रोचक ढंग से सभी श्रोताओं को बांधे रखा एवं आचार्य जी के जीवन से संबंधित बहुत सारे वृतांत सुनाएं। विकास शर्मा अध्यक्ष नवांकुर संस्था खरसोडा के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों सदस्यो का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता विष्णु पाटीदार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर परामर्शदाता सचिन प्रजापत एवं कमल किशोर चौबे, उमेश हटीला नवांकुर संस्था मांडली, निशांत सिंह गौर नवांकुर संस्था रायपुरिया ग्राम विकास समिति का भी सराहनीय सहयोग रहा।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड