CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, अज्ञात वाहन की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोड़ा निवासी परिवार शनिवार को कार में सवार होकर इंदौर जा रहा था, तभी अभयपुर-पनवाड़ी के बीच अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इस घटना में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि घटना में कार सवार परिवार को मामूली चोंट आर्ई।