कलेक्टर के निर्देश पे चलाया गया मिलावट से मुक्ति अभियान
गठित दल ने 10 घरेलू सिलेंडर जप्त एवं एमआरपी से अधिक मूल्य पर प्रकरण दर्ज
CURATED BY – SURESH MULEWA | CITYCHIEFNEWS
झाबुआ, मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा गठित दल ने 23 फरवरी 2024 को झाबुआ नगर में कार्यवाही कर 10 घरेलू सिलेंडर जप्त किए तथा तीन खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए हैं साथ ही विधिक माप विज्ञान अधिनियम के तहत अधिक मूल्य पर दूध विक्रय करते पाए जाने की स्थिति में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है । नगर में टीम द्वारा झाबुआ के बस स्टैंड से दूध की थैली होटल जय अंबे से क्रय की गई, जिस पर एमआरपी मूल्य ₹ 55 अंकित था विक्रेता द्वारा दूध थैली को 62 रुपए में विक्रय करने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया वही उक्त होटल पर घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग करते पाए जाने की स्थिति में सिलेंडर जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया l
टीम द्वारा राजगढ़ नाका स्थित जोशी भोजनालय, भिलिस्तान होटल भंडारी पेट्रोल पंप चौराहा, शिव रेस्टोरेंट भंडारी पेट्रोल पंप के पास, श्रीराम होटल तथा गादिया कॉलोनी चौराहा स्थित आरती होटल से कुल 10 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा कार्यवाही कर खाद्य रंग बेसन तथा बादाम शेक के नमूने जांच के लिए लिए हैं एवं बस स्टैंड स्थित होटल जय अंबे पर एक्सपायरी सोहन पपड़ी तथा सेव नमकीन पाए जाने की स्थिति में लगभग 10 किलो की मात्रा में खाद्य पदार्थ मौके पर ही नष्ट करवाया गया हैं।
खाद्य सुरक्षा, नापतौल विभाग एवं खाद्य विभाग की थान्दला में संयुक्त कार्यवाही
मध्य प्रदेश में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा के निर्देशानुसार झाबुआ में नापतोल विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग एवं खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का संयुक्त द्वारा थान्दला में कार्यवाही की गई। इस दौरान नापतोल निरीक्षक द्वारा अल अनवर हार्डवेयर बाय पास रोड थांदला इलेक्ट्रॉनिक तौलकाँटा सत्यापित नहीं पाए जाने पर तौलकाँटा जब्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा होटल कनिष्क वेज, नॉन वेज ढाबा, दिलीप ढाबा काकनवानी बाईपास, होटल लजीज कुशलगढ़ रोड, होटल न्यू भाग्योदय खवासा रोड चैनपुरी, धनपाल किराना खवासा रोड चैनपुरी, माधव किराना स्टोर खवासा रोड चैनपुरी आदि होटल एवं किराना दुकानों के निरीक्षण कर घी, कोल्डड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स एवं सेव के नमूने जाँच के लिए गए है। साथ ही सम्भाग स्तरीय खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा कुल 32 खाद्य पदार्थों के मौके पर ही सेकरीन, खाद्य रंग के परीक्षण किये गए।
जिले में टीम की कार्यवाही लगातार अभियान के रूप मैं जारी रहेगी। संयुक्त दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा, नापतोल निरीक्षक श्री कपिल कदम, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी झाबुआ श्री संदीप राठौर, श्रम सहायक श्री संजय पांचाल एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग श्री विजय चौहान झाबुआ उपस्थित रहे।