सहारनपुर में बसपा को लगा तगड़ा झटका
तीन दिन पहले बसपा की जनसभा में मायावती के साथ मंच पर दिखने वाले पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू भाजपा में हुए शामिल
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, सहारनपुर में बसपा को तगड़ा झटका लगा है। तीन दिन पहले बसपा की जनसभा में मायावती के साथ मंच पर दिखने वाले पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू ने भाजपा का दामन थाम लिया है।सहारनपुर में तीन दिन पहले बसपा सुप्रीमो मायावती की चुनावी जनसभा में मंच पर दिखाई देने वाले पूर्व विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू ने आज बसपा को बड़ा झटका देकर भाजपा का दामन थाम लिया। माना जा रहा है कि भाजपा का कुनबा जिले में मजबूत होगा, जबकि बसपा के लिए बेहद चिंता की बात है। पिछले कुछ दिनों से पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू के भाजपा में शामिल होने की चर्चा खूब चल रही थी। वह लगातार गुपचुप तरीके से भाजपा में शामिल होने की कवायद में जुटे रहे। जिस पर आज विराम लग गया। बताया गया कि 14 अप्रैल को नागल के गांव भरतपुर सरसीना में बसपा सुप्रीमो की चुनावी जनसभा हुई थी, जिसमें रविंद्र मोल्हू भी शामिल हुए थे। उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। किसी को मालूम नहीं था कि वह फिर से भाजपाई हो जाएंगे। रविंद्र मोल्हू रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह 2007 व 2012 में विधायक बनकर विधानसभा तक पहुंचे। इनके भाजपा में शामिल होने से बसपा को तगड़ा झटका लगा है। इससे पूर्व अक्तूबर 2019 में भी रविंद्र मोल्हू बसपा को छोड़कर भाजपा में आए थे।जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान महापौर डॉ. अजय कुमार, विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा शामिल रहे।