बीएसपी प्रत्याशी देवीदीन आसू ने कहा - मध्यप्रदेश में सत्ता बनाने में अहम भूमिका बीएसपी की होगी
अमानगंज में हुआ बीएसपी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन
CURATED BY – RAM NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, पन्ना जिला की आरक्षित विधानसभा गुनौर 59 से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी देवीदीन आसू अपने समर्थकों के साथ लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे है।जिसमे उन्हे भारी जन समर्थन मिला रहा है। आज अमानगंज पहुंचकर रेस्ट हाउस के सामने फीता काटकर ,पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया। बहुजन समाज पार्टी लगातार गुनौर विधानसभा चुनाव में दूसरे या तीसरे स्थान पर कायम रही है। प्रत्याशी देवीदीन आसू ने अपने मतदाताओं पर विश्वास जताते हुए कहा की इस बार जनता का पूरा समर्थन मिलेगा और प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी सत्ता बनाने में निर्णायक भूमिका में होगी। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी देवीदीन आसू ने कहा बहुजन समाज पार्टी भारत के संविधान पर चलने वाली पार्टी है और हम अपने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में कोई कसर नहीं छोडेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि जनता हमें भरपूर समर्थन देगी और समय आया तो सत्ता बनाने की चाभी गुनौर विधानसभा के पास होगी।