शाजापुर में युवक की बेहरमी से हत्या
पुलिस आरोपियों का पता बताने वाले को देगी 10 हजार रुपये का ईनाम
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, युवक की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर शव झाडिय़ों में फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कातिल का सुराग देने वाले को 10 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जुलाई 2024 शुक्रवार की रात शाजापुर जिला मुख्यालय से लगभग 03 किलोमीटर दूर ग्राम सापंखेड़ा रोड पर चीलर डेम के पास मनिहारवाड़ी निवासी अबरार पिता सरदार खां उम्र 35 साल का शव मिला था। युवक के गले को धारदार हथियार से काटा गया था जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मामला सदिंग्ध होने से पुलिस द्वारा थाना कोतवाली में मर्ग क्रमांक 37/2024 धारा 194 बीएनएसएस का दर्ज कर अलग-अलग टीम बनाकर जांच हेतुु रवाना की गई है। साथ ही पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूत के द्वारा उक्त घटना में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 10000 रुपये का ईनाम देने की घोषणा की गई है।