CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, नगर मुख्यालय से सटे ग्राम अमोली निवासी भारतीय जनता पार्टी मंडल लालबर्रा के भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष एवं यात्री बस व्यवसाई,भूतपूर्व भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष तूफान गुप्ता के बड़े भाई थोक पान व्यवसाई बसंत प्रसाद गुप्ता हृदयाघात के चलते 63 वर्ष की आयु में देवलोक गमन कर गए।प्राप्त जनकारी के अनुसार स्वर्गीय गुप्ता को 26 जुलाई के  प्रातःकाल में हृदय में असहनीय पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा उन्हें बेहतर इलाज़ हेतु जिला मुख्यालय के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया था,चिकित्सालय पहुंचते ही 26 जुलाई की दोपहर 2.20 बजे हृदयाघात के चलते आकस्मिक निधन हो गया।क्षेत्र के संभ्रांत परिवार से आने वाले स्वर्गीय गुप्ता के देवलोक गमन की ख़बर फैलते ही ग्राम सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और श्री गुप्ता के अंतिम दर्शन करने हेतु क्षेत्रीय व्यवसाइयों एवं ग्रामीणजनों का उनके अमोली स्थित निज निवास पर तांता लग गया।ज्ञात हो की श्री गुप्ता सामाजिक,धार्मिक कार्यों में आगे बढ़कर हिस्सा लेने के साथ ही समय-समय पर युवाओं को सामाजिक एवं व्यवसायिता के क्षेत्र में मार्गदर्शन देते रहते थे। सरल,सहज,हँसमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री अवधिया अपने पीछे पांच भाई,दो बहन,भतीजों एवं नाती-पोतों सहित भरापूरा छोड़कर चले गए।विदित हो कि स्वर्गीय बसंत प्रसाद गुप्ता जी की शव यात्रा आज 27 जुलाई की प्रातः 11 बजे अमोली स्थित उनके निज निवास से निकलकर अंतिम संस्कार ग्राम अमोली के स्थानिय मोक्षधाम में किया जाएगा।श्री गुप्ता के असामयि देवलोक गमन पर ग्राम अमोली के प्रबुद्धजनो, लालबर्रा नगर मुख्यालय के व्यवसाइयों सहित अन्य क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों के सन्निकट स्थान देने एवं  शोक संतप्त परिवार को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।