सतना, के नागौद  विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत हड़हा में चल रहे वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अवंती स्पोर्ट क्लब ने सम्राट कोचिंग सेंटर हड़हा को 19 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अवंती क्लब के कप्तान देवलाल लोधी देवी  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए निर्धारित 15 ओवर में टीम ने योगेश किसान के 26 रन 24 बाल, सत्यनारायण सत्तू के 18  रन  12 बाल की बदौलत 96/7 रन का लक्ष्य दिया, सम्राट कोचिंग की तरफ से राकेंद्र लोधी ने 4 विकेट, अरुण सुग्रीव कुशवाहा ने 4 विकेट लिए । वहीं सम्राट कोचिंग सेंटर की टीम 77 रन अंतिम ओवर में आल आउट हो गई। अवंती स्पोर्ट क्लब की तरफ से सत्यनारायण ने 3 विकेट, योगेश योगी ने 3 विकेट और अरविंद लोधी ने 2 विकेट और सिब्बु ने 1 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच योगेश योगी किसान को 26 रन और 3 विकेट के लिए मिला। मैच में अंपायर जितेंद्र सिंह लोधीराज , कपिल लोधी और कमेंटेटर अशैलेंद्र सिंह लोधी रहे।