धार, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश पर भाजपा जिला संगठन की जिला बैठक रविवार को मनावर में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, संगठन जिला प्रभारी श्री श्याम बंसल, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राज बरफ़ा,श्रीमती रंजना बघेल,भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन मंचासीन थे। सर्व प्रथम भारत माता एवं संगठन महापुरषों के चित्रों पर दिप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।

राजीव यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले में 1921 बूथ है और सभी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिले के हर मंडल से 50 सक्रिय कार्यकर्ताओ का चयन कर बूथ स्तर पर होगा। हमारी विचारधारा देश हित में और भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए हम राजनीति कर रहे हैं । आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बड़ रहा है हम भी इस कार्य में अपनी भूमिका तय करे। आगामी  जिले में बूथ विस्तार योजना और आजीवन सहयोग समर्पण निधि संग्रह कार्यक्रम के निमित जिला प्रभारी नरेश राजपुरोहित को बनाया जाता है।  

श्याम बंसल ने कहा कि हमारा सभी का उद्देश्य एक ही है यह चुनावी वर्ष है और सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को समय देना पड़ेगा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी हे । जिले में  शक्तिकेंद्र के प्रभारी और सयोजक की भूमिका महत्वपूर्ण होना हैं। आजीवन सहयोग समर्पण निधि में सभी लोग ऑनलाइन अपना समर्पण करे ।
जयदीप पटेल ने कहा कि आगामी संगठन के कार्यो में हम सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ को बूथ स्तर पर कार्य करना पड़ेगा विकास यात्रा को भी हर गांव पंचायत में सफलता मिल रही है। बैठक में मनावर  ,कुक्षी और डही के अध्यक्ष सहित नव निर्वाचित पार्षदों का अतिथियों द्वारा स्वागत किया गया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से मनावर नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार,कुक्षी नगर परिषद अध्यक्ष रेलम चौहान, मोहन भायल, रमेश धाड़ीवाल, दिलीप पटोंदिया, डॉ शरद विजयवर्गीय ,कन्हैयालाल यादव नरेश राजपुरोहित, विश्वास पांडे, पूर्व विधायक बिलाम सिंह मंडलोई,कैलाश कन्नौज, जय सूर्या ,महेंद्र मेरती ,सह मीडिया प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी सहित जिले के मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन आकेश नवलखा व आभार मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे ने माना।उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।