गेटवे ऑफ इंडिया के पास समंदर में स्पीड बोट की टक्कर से पलटी नाव
13 यात्रियों की मौत, 101 बचाए गये
मुंबई, महाराष्ट्र के मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया के पास 101 से अधिक लोगों को ले जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हादसे में अब तक कई लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, 5 लोग लापता हैं जिनकी तलाश जारी है. इस हादसे में 13 यात्रियों की जान चली गई. मरने वालों में 10 यात्री और 3 नौसेना कर्मी शामिल हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. साथ ही इस मामले की जांच मुंबई पुलिस और भारतीय नौसेना संयुक्त रूप से करेगी. राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने भी नाव हादसे पर शोक व्यक्त किया है.
अचानक पलट गई नाव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 100 से अधिक यात्रियों को ले जा रही नाव मुंबई से एलीफेंटा गुफाओं की ओर जा रही थी. नाव उरण के पास एक स्पीड बोट के टकराने से यात्री नाव अचानक पलट गई और समुद्र में डूबने लगी. नाव पर सवार चालकदल समेत सभी यात्री समुद्र में गिर गई और अपनी जान बचाने की कोशिश करने लगे. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाव को पानी में डूबते और यात्रियों को बचाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख
नौसेना, मरीन पुलिस, तटरक्षक बल और 108 एंबुलेंस की टीमें मौके पर मौजूद हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकांश यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन एक यात्री की मौत हो गई, और पांच लोग अब भी लापता हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि बचाव कार्य के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि नौसेना, पुलिस और बंदरगाह टीमें तुरंत मौके पर भेजी गई हैं. यह हादसा शाम 5:15 बजे हुआ, जब नाव एलीफेंटा गुफाओं की ओर जा रही थी. बचाव कार्य जारी है और लापता यात्रियों की तलाश की जा रही है.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड