श्री कुलदीप सक्सेना के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया रक्तदान शिविर
23 यूनिट रक्त जिला अस्पताल को उपलब्ध कराया गया
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, सतना शहर के मशहूर एंकर, वरिष्ठ राजनैतिज्ञ, समाजसेवी एवं सतना गौरव अवार्ड से सम्मानित स्व. श्री कुलदीप सक्सेना जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्री कुलदीप सक्सेना चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का आयो जन किया गया। उक्त शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराना था। शिविर में कुल 23 यूनिट रक्त जिला अस्पताल को उपलब्ध कराया गया। श्री कुलदीप सक्सेना चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुशांत कुलदीप सक्सेना, संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सक्सेना, अनुपमा एजुकेशन सोसायटी के संचालक डॉ. प्रमोद तिवारी, रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा भैया, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौभाग्य केशरी, मंडल अध्यक्ष शिब्बू त्रिपाठी, जिला अस्पताल सतना आर.एम.ओ. शरद दुबे, ब्लड बैंक अधिकारी देवेंद्र पटेल, राम भाई त्रिपाठी, आरम्भ समिति अध्यक्ष अंकित शर्मा रॉकी भैया, अंकित गुप्ता, समाजसेवी विनोद गैलानी, कायस्थ समाज अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, श्री रामा कृष्णा कॉलेज डायरेक्टर अग्निवेश अग्निहोत्री, अकादमिक प्रमुख शुभी खरे, सौरभ त्रिपाठी, नीलांबर झा, हिमांशु अरोड़ा, सुमित सिंह दिखित, जतिन गुमवानी, विकास मिश्रा बेटू, शुभम गुप्ता संवेदना वेलफेयर सोसाइटी से रोहित सिंह, अमन यादव एवं विनीत आहूजा मौजूद रहे।
रक्तदाताओं में प्रमुख रूप से श्री कुलदीप सक्सेना चेरिटेबल ट्रस्ट समाजसेवी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष अभिनव सिंह दिखित उत्तम घनशनी, हिमांशु घनशानी, अर्पित श्रीवास्तव, श्रेयांश श्रीवास्तव, सृजन निगम, अंकुर सिंह दिखित, स्मित वर्मा, विपिन सिंह बघेल, दीपेश निगम, जितेंद्र द्विवेदी, अरुण प्रताप सिंह, अंकुर सिंह, पुष्पेंद्र कुशवाहा, विमल तिवारी, विकास शर्मा, सरल तिवारी, नितिन नाथ पाण्डेय, शरद वाधवानी, जितेश मिश्रा, रजत नागवानी एवं यश शर्मा रहे।