CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा रक्तदान महादान है, आय दिन मरीजों के लिए रक्त की जरूरत पड़ती है इसके लिए कई बार मरीजों को भटकना पड़ता है। प्रशासन का यह प्रयास है कि ब्लड बैंक में रक्त पर्याप्त मात्रा में रहे, ताकि किसी भी मरीज को रक्त के लिए भटकना न पड़े और यदि इस काम में समाज का सहयोग मिल जाता है तो यह अति उत्तम हो जाता है। इसी उद्देश्य से हमने यह तय किया है कि हर महीने कम से कम एक बार रक्तदान शिविर लगाया जाएगा अलग-अलग स्थानों में, ताकि उससे जो ब्लड एकत्रित होगा वह मरीजों के लिए काम में आएगा। इसी सिलसिले में हमने पहला ब्लड डोनेशन कैंप आज 31 जुलाई को कलेक्टर कार्यालय परिसर में रखा है, जिसमें कार्यालय कर्मचारी और बाकी सभी लोग रक्तदान कर रहे हैं।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजकुमार पटेल ने प्रात: 10:30 बजे जाकर कलेक्ट्रेट सभागार में रक्तदान किया। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा है कि इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता जरूर निभाएं। शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और आमजन जो रक्तदान करना चाहते हैं, वे रक्तदान अवश्य करें, अपनी सहभागिता बढ़ाएं, लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से जीवन दान देने में आप अपना पुण्य कार्य और पुण्य लाभ अर्जित करें।
दमोह के तहसीलदार मोहित जैन ने भी रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा रक्तदान महादान है, सभी को करना चाहिये।
होमगार्ड सैनिक विनोद खन्ना नंबर 60 ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया है। सैनिक विनोद खन्ना  कलेक्टर परिसर ड्यूटी करते है, कलेक्टर के आदेशानुसार दमोह जिले के कलेक्टर परिसर में रक्त शिविर लगाया गया, उन्होंने कहा रक्तदान करने से कोई दिक्कत नहीं होती है, मेरी उम्र 58 वर्ष 2 माह हो चुकी है और आज रक्तदान किया है।
मत्स्य विभाग के सहायक संचालक सुरेंद्र कुमार कुर्मी ने भी कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में ब्लड डोनेट किया। उन्होंने कहा ब्लड डोनेट करने से कोई भी प्रॉब्लम नहीं होती है और ब्लड निकलवाने के बाद बिल्कुल स्वस्थ हूं और लोगों से मेरा आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर ब्लड डोनेट करें।
इसी प्रकार योगेन्द्र सिंह ठाकुर, कृष्णकांत, सुशील नामदेव, वाईज मिर्जा, महेन्द्र चौधरी, डॉ. रमेश प्रसाद अठिया, मनीष दुबे, पूरन सिंह ठाकुर, पुरूषोत्तम गोस्वामी, अनीता कोरी, ब्रजेश पटैल, दुर्ग सिंह लोधी, भूपेन्द्र कुमार अहिरवाल, रितेन्द्र अहिरवाल, पी.एन. तिवारी, हर्ष जैन, द्वारका प्रसाद करकरे एवं लाजवंती ने भी रक्तदान किया।