समस्त विकासखण्ड आलोट अधिकारी / कर्मचारी स्टाफ व शासकीय अस्पताल ताल के डॉ. माधव शर्मा व पूरे स्टाफ के साथ प्रायवेट डाक्टरो  ने ताल थाने आके ( टीआई ) स्वराज डाबी को दिया ज्ञापन

बीती रात आलोट में अधिकारी डॉ. देवेन्द्र मोर्य जो कि विकासखंड चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत है जोकि सिविल अस्पताल आलोट में मौजूद थे इस दौरान कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा उनके उपर घातक हमला कर दिया ऐसा बताया गया

इस दौरान हुए हमले में BMO मोर्य को शरीर के सिर में एवं चहरे पर घम्भीर चोटे आई है जिसमे उन्हें तुरंत उपचार के लिए वरिष्ट जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा घटना स्थल के पास लगे CCTV कैमरा में यह वारदात कैद हुई है।

यह हमला एक सरकारी अधिकारी को डराने और उनकी ड्यूटी में बाधा डालने के उद्देश्य से किया गया है जो कि कानूनन एक गंभीर और गैर जमानती अपराध है।

●   घटनास्थल के CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की जांच कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की
●   पीड़ित अधिकारी और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान कि मांग की
●   हमलावरों को गिरफ्तार कर अवेध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जाने की मांग की
●   हमलावरों को गिरफ्तार कर आलोट क्षेत्र में जुलुस निकालने की मांग की