धार जिला जेल में बंदियों को कंबल वितरण किया गया
समाजसेवी साकेत अग्रवाल द्वारा वितरण किया गया वितरण
CURATED BY – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार, शीत ऋतु के चलते मकर संक्रांति पर्व पर रविवार को जिला जेल बंदियों को ऊनि कंबल वितरण समाजसेवी साकेत अग्रवाल द्वारा वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला जेल अधीक्षक आर.आर. डांगी,जेलर कमल पलासिया मौजूद रहे। समाजसेवी साकेत अग्रवाल ने कहा कि सभी कैदियों को अपना भूतकाल भूलकर वर्तमान एवं भविष्य काल को सुधारने का प्रयास करना चाहिए। मानव जीवन में सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है । इस अवसर पर जिला जेल अधीक्षक आर आर डांगी ने अपने विचार व्यक्त किया एवं कैदियों के उज्जवल भविष्य के लिए अनेक योजनाए बताई।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शिव पटेल,मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल,जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,भोला तिवारी,रॉकी आहूजा, भय्यू राम,राम केशव अग्रवाल,पियूष अग्रवाल,नरेंद्र राठौड़, महेश रघुवंशी उपस्थित रहकर कंबल वितरण किया।